Maharshi Arvind Ghosh (महर्षि अरविंद घोष)

By Kaushal Kishor (कौशल किशोर)

Maharshi Arvind Ghosh (महर्षि अरविंद घोष)

By Kaushal Kishor (कौशल किशोर)

$19.00

$20.90 10% off
Shipping calculated at checkout.

Click below to request product

Specifications

Print Length

80 pages

Language

Hindi

Publisher

Prabhat Prakashan

Publication date

1 January 2017

ISBN

9788177211934

Weight

295 Gram

Description

अरविंद घोष का जन्म 15 अगस्त, 1872 को कलकत्ता में हुआ था| उनके पिता का नाम कृष्णधन और माता का नाम स्वमलता था| बंगाली साहित्य के जाने-माने विद्वान् राज नारायण बोस अरविंद के नाना थे| धार्मिक गुण और साहित्यिक क्षमताएँ उन्हें अपनी माता के वंश से विरासत में मिलीं| उनके पिता ने इंग्लैंड से डॉक्टरी पढ़ी थी| अपने पिता की इच्छा-पूर्ति करते हुए उन्होंने भारतीय सिविल सर्विस (ICS) की परीक्षा दी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए; लेकिन घुड़सवारी की परीक्षा में असफल हो जाने के कारण उन्हें भारत सरकार की सेवा का अवसर नहीं मिला| वर्ष 1908 से वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे| उन्होंने अंग्रेजी दैनिक ‘वंदे मातरम्’ का संपादन किया और अपने बेबाक आलेखों से देश को जाग्रत् करने का कार्य किया| उन्होंने ब्रिटिश सामान, ब्रिटिश न्यायालय और अन्य वस्तुओं का खुलेआम बहिष्कार किया| अलीपुर बम केस उनके जीवन का एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ| उन्हें एक साल के लिए अलीपुर जेल में डाल दिया गया| वहाँ उन्होंने भगवद्गीता का गहन अध्ययन किया और अपने भावी आध्यात्मिक जीवन की नींव रखी| श्रीअरविंद ने मानव जाति की सहायता के लिए विश्व-प्रसिद्ध आश्रम की स्थापना की| एक कवि, विद्वान्, योगी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद सदैव मनुष्यमात्र के जीवन-उत्थान में लगे रहे| प्रस्तुत है आध्यात्मिक क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊँचा करनेवाले, उच्च कोटि के दार्शनिक, स्वतंत्रता-सेनानी और एक सच्चे योगी की अनुकरणीय-प्रेरणास्पद जीवनी|


Ratings & Reviews

0

out of 5

  • 5 Star
    0%
  • 4 Star
    0%
  • 3 Star
    0%
  • 2 Star
    0%
  • 1 Star
    0%