Gehoon Aur Gulab (गेंहूँ और गुलाब)

By Shriramvriksha Benipuri (श्रीरामवृक्ष बेनीपुरी)

Gehoon Aur Gulab (गेंहूँ और गुलाब)

By Shriramvriksha Benipuri (श्रीरामवृक्ष बेनीपुरी)

$11.78

$12.96 10% off
Shipping calculated at checkout.

Click below to request product

Specifications

Print Length

192 pages

Language

Hindi

Publisher

Prabhat Prakashan

Publication date

1 January 2015

ISBN

9789383111411

Weight

340 Gram

Description

‘गेहूँ और गुलाब’ 1948 से 1950 के बीच लिखे शब्दचित्रों का संग्रह है, जिसमें 25 शब्दचित्र हैं| इनमें समाज, परिवार, व्यक्ति, संस्कृति, प्रकृति, किसान, मजदूर, समाज के अपवंचितों-डोम, कंजर, घासवाली, पनिहारिन इत्यादि के चित्र हैं| लेखक ने उद्घोषित किया है ‘‘यह पुस्तक है और आंदोलन भी|’’ वस्तुत: इस पुस्तक के शब्दचित्र ‘हैंड कैमरा के स्नैपशॉट’ हैं-‘हाथी दाँत पर की तसवीरें’| ‘लाल तारा’ 1938 से 1939 के बीच लिखे गए शब्दचित्रों का संग्रह है, जिसके लिए लेखक ने लिखा है-‘‘लाल तारा मेरे शब्दचित्रों का पहला संग्रह है| इसका पहला रूप उस जमाने में लिखा था, जब मैं सिर से पैर तक लाल-लाल था|’’ इनमें 16 शब्दचित्र हैं| वस्तुत: निविड़ अँधकार और घने कुहासे के परदे को फाड़कर पूरब के क्षितिज पर जगमग-जगमग करने वाला लाल तारा नए प्रभात का, नए समाज का, नई मानवता का, नई संस्कृति का प्रतीक है| ‘सतरंगा धनुष’ मुख्यत: 1937 से 1939 के बीच लिखे गए ललित निबंधों का संग्रह है, परंतु बाद में 1954 में ‘बूढ़ा कुत्ता’ तथा ‘बाँसुरी बजाए जा’ जोड़ा गया था| इस पुस्तक में 11 निबंध सम्मिलित हैं| इन निबंधों में उत्तरांचल (बिहार) की मिट्टी की सोंधी महक, लोक-संस्कृति की जीवंतता, ग्राम्य परंपरओं की मूर्तता एवं प्रकृति के रंग-बिरंगे चित्र अपनी पूरी ऊर्जस्विता के साथ विद्यमान हैं| वस्तुत: यह संकलन उत्तर बिहार की उबड़-खाबड़, किंतु सहज जिंदगी की, उनकी सारी विषमताओं, रीति-रिवाजों, आस्था और विश्वासों का गद्यकाव्य है|


Ratings & Reviews

0

out of 5

  • 5 Star
    0%
  • 4 Star
    0%
  • 3 Star
    0%
  • 2 Star
    0%
  • 1 Star
    0%