Gyarah Lambi Kahaniyan (ग्यारह लंबी कहानियाँ)

By Urmila Shirish (उर्मिला शिरीष)

Gyarah Lambi Kahaniyan (ग्यारह लंबी कहानियाँ)

By Urmila Shirish (उर्मिला शिरीष)

$13.81

$15.19 10% off
Shipping calculated at checkout.

Click below to request product

Specifications

Print Length

231 pages

Language

Hindi

Publisher

Prabhat Prakashan

Publication date

1 January 2016

ISBN

9789380186948

Weight

410 Gram

Description

इस संग्रह की कहानियों में हमने जो देखा या सुना है, कथा उसे आधारभूमि की तरह बिछाती है| यथार्थ इतना ठोस नहीं है| वह यहाँ उर्वर है| कहानियाँ अनदेखे कोनों की ओर ले जाती हैं| नए रंग, व्यग्रता, अवसाद और दुचित्तेपन की दुनिया में भाषा-आलोक क्रमश: फैलता है| यह उर्मिला शिरीष की अनुपम कला है| उनकी अधिकांश कहानियों में लोगों की बातचीत में कहानी खुलती और खिलती है| उर्मिला बहुत कम उनके बीच में आती हैं| व्यंग्य की बजाय कथा समराग में संबंधों को बारीक रेशों में बुनती है| यथार्थ कौशल और बहुमूल्य तटस्थ दृष्‍टि हमारे भारतीय पारिवारिक जीवन के ठहरे तह में से भविष्य की तसवीर उकेर लाने में सफल होती है| जैसे हरेक कहानी में हमारे जीवन का समुच्चय निरंतरता का इंगित है| ये कहानियाँ हमें ठहरकर घटना में प्रवेश करने के लिए आमंत्रित करती हैं| इस संग्रह की कहानियाँ हमारे जीवन को धीरे-धीरे प्रस्फुटित होने का अर्थ समझाती हैं, बताती हैं| आखिरकार मटमैले परिदृश्य को समेटने के पहले गहराई से जानना जरूरी है| उर्मिला शिरीष इस अनिवार्यता को इस संग्रह \'ग्यारह लंबी कहानियाँ’ में रचनात्मक ऊर्जा के साथ रखती हैं| ये कहानियाँ अपने समय की चुनौतियों का तो सामना करती ही हैं, समय और समाज से टकराने की चुनौती का सामना करने की ताकत और दृष्‍टि भी देती हैं| -शशांक


Ratings & Reviews

0

out of 5

  • 5 Star
    0%
  • 4 Star
    0%
  • 3 Star
    0%
  • 2 Star
    0%
  • 1 Star
    0%