Logo

  •  support@imusti.com

Archimedes (आर्कमिडीज)

Price: $ 10.68

Condition: New

Isbn: 9789384343002

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels and Short Stories,Memoir and Biography,Science and Technology,

Publishing Date / Year: 2016

No of Pages: 128

Weight: 376 Gram

Total Price: $ 10.68

    0       VIEW CART

सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक आर्कमिडीज का जन्म ई.पू. 275 में यूनान के पास सायराक्यूज शहर में हुआ था| उनके पिता एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे, जिन्होंने आर्कमिडीज को गणना करना सिखाया| शीघ्र ही वे गणित में पारंगत हो गए| उस समय के उत्कृष्‍ट शिक्षा केंद्र अलेक्जेंड्रिया से शिक्षा प्राप्‍त कर वे सायराक्यूज लौट आए थे| आर्कमिडीज ने एक के बाद एक आविष्कार किए| पानी के टब में नहाते-नहाते ही उन्होंने ‘उत्प्लावन बल’ की खोज कर डाली| लीवर और घिरनियों का उनका सिद्धांत बड़ा ही उपयोगी सिद्ध हुआ| उस जमाने में ही उन्होंने एक उत्कृष्‍ट सैन्य जलयान तैयार करके दिखाया, जो दो हजार वर्षों तक सबसे बड़ा और अनूठा बना रहा| आश्‍चर्य की बात है कि आज से 2200 वर्ष पूर्व आर्कमिडीज ने सौर ऊर्जा के महत्त्व को समझ लिया था| ब्रह्मांड की कल्पना कर उन्होंने एक अद्भुत शोध-ग्रंथ लिखा तथा खगोलीय पिंडों की कल्पना की| उनकी दो गणितीय रचनाएँ बड़ी प्रसिद्ध हैं-‘स्टोमैकियन’ तथा ‘द कैटल प्रॉब्लम’| आर्कमिडीज अपने जीवनकाल में अपने चमत्कारी आविष्कारों से सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे, पर मृत्यु के पश्‍चात् वे कवियों की रचनाओं का केंद्रबिंदु बन गए| अद्‍भुत वैज्ञानिक आर्कमिडीज के जीवन और उनके आविष्कारों का प्रामाणिक विवरण देती प्रेरणाप्रद जीवनी|