Logo

  •  support@imusti.com

Jharkhand: Sapne Aur Yatharth (झारखंड: सपने और यथार्थ)

Price: $ 15.56

Condition: New

Isbn: 9789350481165

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Other,

Publishing Date / Year: 2012

No of Pages: 304

Weight: 460 Gram

Total Price: $ 15.56

    0       VIEW CART

प्रस्तुत पुस्तक वरिष्‍ठ पत्रकार श्री हरिवंश के लगभग दो दशकों (1991-2010) के बीच झारखंड राज्य से जुड़े लेखों का संग्रह है| सन् 1991 से 2000 के बीच झारखंड बिहार का हिस्सा था, सन् 2000 (15 नवंबर) में यह अलग राज्य बना| एक तरह से इसमें पीछे के दस वर्षों (1991-2000, बिहार) और आगे के दस वर्षों (2000-2010, झारखंड) के प्रशासनिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, विरोध, संघर्ष और सृजन के क्षेत्रों के दृश्य हैं| उन पर टिप्पणियाँ, विवेचना, हस्तक्षेप, सुझाव और आगाह या सावधान करने की कोशिश है| गुजर चुके इन दो दशकों के वे प्रासंगिक मुद्दे हैं, जिन्होंने समाज और 'राज्य’ नाम की संस्था को गहराई से प्रभावित किया| इस पुस्तक में सामाजिक इतिहास बताने या दर्ज करने का मकसद नहीं| पर कौन सी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक धाराएँ-उपधाराएँ इस दौर को प्रभावित कर रही हैं, और राज्य व देश की राजनीति को भविष्य में प्रभावित करेंगी, उन्हें रेखांकित और उजागर करने की कोशिश जरूर है| इस धरती के मौलिक सवाल क्या हैं-यही इस पुस्तक में संकलित है| झारखंड को गहराई से जानने-समझने में सहायक एवं उपयोगी विचारशील पुस्तक|"