Logo

  •  support@imusti.com

Bundelkhand Chitrawali (बुंदेलखंड चित्रावली)

Price: $ 19.98

Condition: New

Isbn: 9789350485361

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Other,Reference,

Publishing Date / Year: 2014

No of Pages: 250

Weight: 550 Gram

Total Price: $ 19.98

    0       VIEW CART

बुंदेलखंड चित्रावली’ इतिहास, कला और संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण समन्वय ग्रंथ है| इसमें बुंदेलखंड से संबंधित 101 विभूतियों, राजा-महाराजाओं और महारानियों के चित्र हैं तथा उन सभी का संक्षिप्त इतिहास भी वर्णित है| बुंदेलखंड की धरती ने इतने युद्ध देखे हैं, जितने भारत के किसी अन्य भू-भाग ने शायद ही देखे हों| इन युद्धों ने इतना रोमांचक और अद््भुत इतिहास गढ़ा, इस कारण चित्रों को प्रस्तुत किया जाना अत्यंत आवश्यक था| यह कार्य कोई सक्षम चित्रकार, इतिहासकार और एक विद्वान् ही कर सकता था| दिव्यजी ने यह कर दिखाया| इस महत्त्वपूर्ण कार्य में हजारों मील की यात्राएँ शामिल हैं| वर्षों की तपस्या और साधना है| बुंदेलखंड के इतिहास, कला और संस्कृति को समेटकर एक स्थान पर लाना दुस्तर कार्य था| बुंदेलखंड के संदर्भ में इस प्रकार का यह पहला ग्रंथ है| इसके प्रकाशन से बुंदेलखंड के अदभुद इतिहास पर पर्याप्त प्रकाश पड़ेगा और बुंदेलखंड के अछूते, अनावृत इतिहास संदर्भों की जानकारी भी पाठकों को प्राप्त होगी| विद्यार्थी, शोधार्थी ही नहीं, इतिहास, कला और संस्कृति-प्रेमियों के लिए एक कालजयी कृति| "