$14.95
Genre
Literature
Language
Hindi
Publisher
Rajpal & Sons
ISBN
9789350642023
रस्किन बाॅन्ड ने एक बार कहा था कि वे भूत-प्रेत में विश्वास नहीं करते लेकिन उनको हर समय, हर जगह भूत नज़र आते -जंगल में, सिनेमा के बाहर भीड़ में और बार में। पिछले पाँच दशकों में लिखी उनकी सभी अलौकिक कहानियाँ इस पुस्तक में संकलित हैं। पहली कहानी शिमला के बाहर चीड़ के जंगल की पृष्ठभूमि पर केन्द्रित है। आखिरी कहानी उजाड़ कब्रिस्तान पर आधारित है। कहानियों में बन्दरों का झुंड है, जंगली कुत्तों का समूह है, भूत-प्रेत और चुड़ैलों के अलावा मशहूर अंग्रेज़ी लेखक रुडयार्ड किपलिंग का भूत भी शामिल है जिससे लेखक की मुलाकात लंदन में होती है। अँधेरी रात, पूरा चाँद और साथ में यह पुस्तक -भरपूर मसाला है आपके आनन्द और रोमांच के लिए। साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित रस्किन बाॅन्ड की अन्य उल्लेखनीय पुस्तकें हैं -उड़ान, रूम आॅन द रूफ, वे आवारा दिन, दिल्ली अब दूर नहीं, ऐडवेंचर्स आॅफ रस्टी, नाइट ट्रेन ऐट देओली और पैन्थर्स मून ।
0
out of 5