₹175.00
MRPGenre
Novels And Short Stories
Print Length
136 pages
Language
Hindi
Publisher
Prabhat Prakashan
Publication date
1 January 2010
ISBN
9789380823133
Weight
270 Gram
मन तुरंग को साधना बेहद टेढ़ी खीर|
 वश में कर सकता इसे कोई एक कबीर||
 •
 आता है जीवन भरा, जाता खाली खोल|
 मानव की भी त्रासदी ज्यों कुएँ की डोल||
 •
 बोल तोलकर बोलना, थी पुरखों की सीख|
 मौन रतन अनमोल है, दो दमड़ी की चीख||
 •
 नेता का हर शब्द जब कहलाए कानून|
 समझो तानाशाह को चढ़ने लगा जुनून||
 •
 पानी से रोशन किए, जिसने बुझे चिराग|
 उस रूहानी आग में क्या तेरा कुछ भाग||
 •
 केवट का क्या भाग्य जगत को पार लगाता|
 दो कूलों के बीच स्वयं बस आता-जाता||
 •
 ऐंठें हम सौ बार पर झुक भी लें दो बार|
 दुखिया की दहलीज पर, दाता के दरबार||
 •
 सहनशीलता संस्कार तो सागर ने पाया|
 जो छाती पर चढ़ा उसे भी पार लगा लाया||
 •
 आओ चलो मॉल अपने से कुछ खरीद कर आएँ|
 बीस ग्राम मिट्टी, चुल्लू भर जल/वायु भर लाएँ||
 •
 बार-बार पढ़ते रहें पुरखों लिखे निबंध|
 नत-मस्तक धारण करें शीतल मंद सुगंध||
0
out of 5