Logo

  •  support@imusti.com

Jo Kaha, So Kiya (जो कहा, सो किया)

Price: ₹ 200.00

Condition: New

Isbn: 9789350485392

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels And Short Stories,

Publishing Date / Year: 2014

No of Pages: 159

Weight: 320 Gram

Total Price: 200.00

    0       VIEW CART

मध्य प्रदेश में जनकल्याण की योजनाएँ जन-जन की उपज हैं| जनता की आवाज को योजना के आकार में तब्दील करने का कार्य मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया| वे स्वयं किसी योजना की सफलता का श्रेय नहीं लेते| हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर अनेक लोग शोध कर रहे हैं| सहसा लोगों को विश्वास नहीं होता कि इन सफलतम योजनाओं का जन्मदाता कौन है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं कहते हैं कि मैंने जो असीम पंचायतें बुलाईं, उन्हीं में से इन जनकल्याणकारी योजनाओं का जन्म हुआ है| पंचायतों का यह प्रयोग भारत में पहली बार मध्य प्रदेश में हुआ है| सामान्य व्यक्ति कभी नहीं सोचता था कि वह कभी मुख्यमंत्री निवास जाएगा| वहाँ पंचायत में बैठकर, उनसे उनकी पंचायतों के बारे में, उनकी कठिनाइयों के बारे में चर्चा होगी, ये बातें असामान्य और अविश्वसनीय लगती थीं, पर ये सपने साकार हुए| शासन-प्रशासन की उपस्थिति में पंचायतों में भाग लेनेवाले सामान्यजन का उत्साह देखते ही बनता था| वे बिना किसी भय के खुलकर चर्चा करते देखे गए| शासन-प्रशासन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मुस्तैद रहता था| समाज का कोई भी वर्ग नहीं छूटा इन पंचायतों से| ऐसा लग रहा था जैसे मुख्यमंत्री ने पंचायतों के माध्यम से चहुँमुखी विकास की गति बढ़ाने का अभियान सा ले लिया है| भारतीय राजनीति के इतिहास में पंचायतों का यह प्रयोग अविस्मरणीय एवं अकल्पनीय रहा, और इनसे एक ही स्वर प्रस्फुट हुआ-जो कहा, सो किया|