Logo

  •  support@imusti.com

Aapda Prabandhan (आपदा प्रबंधन)

Price: ₹ 450.00

Condition: New

Isbn: 9788177211252

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Other,

Publishing Date / Year: 2011

No of Pages: 167

Weight: 335 Gram

Total Price: 450.00

    0       VIEW CART

‘आपदा’ (Disaster) एक ऐसी असामान्य घटना है, जो सीमित अवधि के लिए आती है, किंतु किसी भूभाग या देश की अर्थव्यवस्था को छिन्न-छिन्न कर देती है| अव्यवस्थित तंत्र के बल पर आपदाओं का सामना नहीं किया जा सकता| पिछले कई दशकों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपदा प्रबंधन के प्रयास किए जाते रहे हैं| संप्रति आपदा प्रबंधन बहुआयामी व्यवस्था बन चुकी है, जो अधुनातन प्रौद्योगिकी की सहायता लेकर कम-से-कम समय में आपदाओं की पूर्व सूचना, चेतावनी, बचाव, राहत, पुनर्वास आदि के साधन जुटाती है| वर्तमान युग में आपदा प्रबंधन की महत्ता सर्वस्वीकृत है| अब तक हिंदी में ‘आपदा प्रबंधन’ पर कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, अत: चित्रों से सुसज्जित यह पुस्तक इस अभाव की पूर्ति है| पुस्तक को तीन खंडों में विभाजित किया गया है| प्रथम खंड में आपदा प्रबंधन की सैद्धांतिक विवेचना है| दूसरे खंड में विविध प्राकृतिक आपदाओं का विवरण तथा दृष्टांत रूप में उनके प्रबंधन का वर्णन है| तृतीय खंड में मानवकृत आपदाओं का विवरण तथा उनका प्रबंधन बताया गया है| अंत में परिशिष्ट खंड में विविध सूचनाप्रद सामग्री संगृहीत है| हिंदी पारिभाषिक शब्दों के अंग्रेजी पर्यायों की सूची भी दी गई है| आशा है, पाठकों के लिए यह पुस्तक जानकारीपरक, रोचक एवं मार्गदर्शन करने वाली सिद्ध होगी|