Logo

  •  support@imusti.com

Hindi Shabd Prayog Kosh (हिंदी शब्द प्रयोग कोश)

Price: ₹ 500.00

Condition: New

Isbn: 9788177212556

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Dictionary,Reference,Language,Educational,

Publishing Date / Year: 2016

No of Pages: 360

Weight: 550 Gram

Total Price: 500.00

    0       VIEW CART

प्रसिध्द कोशकार डॉ. लक्ष्मीनारायण गर्ग का ‘हिंदी शब्दप्रयोग कोश’ किसी भाषा के अन्य कोशों से सर्वथा भिन्न ही नहीं, अत्यंत उपयोगी भी है। कोशों में प्रायः शब्दों के अर्थ उपलब्ध होते हैं। इसकी विशिष्टता यह है कि इसमें शब्दों के समुचित प्रयोगों को दृष्टिगत रखा गया है। इस पुस्तक की एक विशेषता यह भी है कि ये प्रयोग सामान्य पुस्तकों से चयनित न होकर विशिष्ट कृतिकारों की सुप्रसिद्ध रचनाओं से संगृहीत किए गए हैं। पुस्तक में समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं इसके अगाध अध्यात्म को उपेक्षित नहीं किया गया। ऋग्वेद, भर्तृहरि नीति शतक, महाभारत तथा रामचरितमानस तक से उत्कृष्ट उद्धरण उपलब्ध कराए गए हैं। अतः किसी भी शब्दकोश से यह ग्रंथ अधिक उपयोगी हो गया है। यह कृति निश्चित ही हिंदी साहित्य की उपलब्धि है। शब्दकोशों के बहुत सारे शब्द तो अप्रयुक्त ही रह जाते हैं। इस गं्रथ के शब्दप्रयोग साहित्यधर्मियों, मुख्यतः नए रचनाकारों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। —राजेंद्र अवस्थी