Logo

  •  support@imusti.com

Shrihari Naam Mahima (श्रीहरी नाम महिमा)

Price: ₹ 175.00

Condition: New

Isbn: 9789380183213

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels And Short Stories,Devotional,

Publishing Date / Year: 2013

No of Pages: 135

Weight: 300 Gram

Total Price: 175.00

    0       VIEW CART

मैं विदुषी डॉ. विद्याविंदु सिंहजी को उनकी उम्दा साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से वर्षों से परिचित हूँ| उन्होंने हिंदी की विविध विधाओं पर अपनी कलम चलाई है| विशेष रूप से लोक साहित्य और संस्कृति से संबंधित उनका कार्य प्रशंसनीय एवं रेखांकनीय है| 'श्री हरिनाम महिमा' पुस्तक भारतीय धर्म-दर्शन को लोक की आँखों से परखने का एक प्रयास है| लोक का यह आलोक इस कृति के माध्यम से पाठकों तक पहुँचे, यही प्रभु से प्रार्थना है| -डॉ. बालशौरि रेड्डी, चेन्नई बरसों से मैं डॉ. विद्याविंदु सिंह से और लोकजीवन व साहित्य पर किए गए उनके कार्यों से सुपरिचित हूँ| गाँव में जनमी, पली और जिस तरह अपना विकास शहरी परिवेश में आकर किया, वहाँ भी वे ग्रामीण-लोकजीवन की कलाभिव्यक्तियों के प्रति सचेत रहीं| अवध के लोकांचल को नगरीय समाज के समक्ष लाने में उनकी भूमिका स्मरणीय रहेगी| जिसे हम लोकजीवन कहते हैं वह ब्रह्माण्डीय जीवन है, जिसके दिगंत बहुआयामी हैं| लोक से परलोक, भौतिकता से आध्यात्मिकता का संसार फैला हुआ है| कहते हैं कि भारत को केवल पदार्थ विज्ञान से नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से समझने की जरूरत है, क्योंकि यहाँ का अध्यात्म और यहाँ की भौतिकता न किसी कर्मकांड में शामिल है, न किसी राजनीति में| अब अगर कोई इसकी व्याख्या करना चाहे तो वह भी यहाँ स्वीकार्य तो है, पर लोक उस पर अपनी मुहर लगाए, यह जरूरी नहीं है| यह कृति लोक के इस सहज भाव को पाठकों तक पहुँचा सके, यही शुभकामना है| -विजय बहादुर सिंह