Logo

  •  support@imusti.com

Kaun Kutil Khal Kami (कौन कुटिल खल कामी)

Price: ₹ 400.00

Condition: New

Isbn: 8188267619

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels And Short Stories,

Publishing Date / Year: 2019

No of Pages: 160

Weight: 305 Gram

Total Price: 400.00

    0       VIEW CART

बहुत आवश्यक है सामाजिक एवं आर्थिक विसंगतियों को पहचानने तथा उन पर दिशायुक्‍त प्रहार करने की| पिछले दस वर्षों में पूँजी के बढ़ते प्रभाव, बाजारवाद, उपभोक्‍तावाद एवं बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों की 'संस्कृति' के भारतीय परिवेश में चमकदार प्रवेश ने हमारी मौलिकता का हनन किया है| दिल्ली की जिन गलियों को कभी शायर छोड़कर नहीं जाना चाहता था अब वही गलियाँ मॉल-संस्कृति की शोभा बढ़ाने के लिए दिल्ली को छोड़कर जा रही हैं| अचानक दूसरों का कबाड़ हमारी सुंदरता और हमारी सुंदरता दूसरों का कबाड़ बन रही है| सौंदर्यीकरण के नाम पर, चाहे वो भगवान् का हो या शहर का, मूल समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है| धन के बल पर आप किसी भी राष्‍ट्र को श्मशान में बदलने और अपने श्मशान को मॉल की तरह चमकाकर बेचने की ताकत रखते हैं| नंगई की मार्केटिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है और साहित्य में भी ऐसे धंधेबाजों का समुचित विकास हो रहा है| कुटिल-खल-कामी बनने का बाजार गरम है| एक महत्त्वपूर्ण प्रतियोगिता चल रही है-तेरी कमीज मेरी कमीज से इतनी काली कैसे? इस क्षेत्र में जो जितना काला है उसका जीवन उतना ही उजला है| कुटिल-खलकामी होना जीवन में सफलता की महत्त्वपूर्ण कुंजी है| इस कुंजी को प्राप्‍त करते ही समृद्धि के समस्त ताले खुल जाते हैं| व्यंग्य को एक गंभीर कर्म तथा सुशिक्षित मस्तिष्क के प्रयोजन की विधा माननेवाले प्रेम जनमेजय ने हिंदी व्यंग्य को सही दिशा देने में सार्थक भूमिका निभाई है| परंपरागत विषयों से हटकर प्रेम जनमेजय ने समाज में व्याप्‍त आर्थिक विसंगतियों तथा सांस्कृतिक प्रदूषण को चित्रित किया है| प्रस्तुत संकलन हिंदी व्यंग्य साहित्य में बढ़ती अराजक स्थिति से लड़ने का एक कारगर हथियार सिद्ध होगा|