Logo

  •  support@imusti.com

Dene Ka Anand (देने का आनंद)

Price: ₹ 300.00

Condition: New

Isbn: 8173156964

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels And Short Stories,

Publishing Date / Year: 2011

No of Pages: 228

Weight: 370 Gram

Total Price: 300.00

    0       VIEW CART

प्रस्तुत पुस्तक 'देने का आनंद' बिल क्लिंटन का विश्‍व समुदाय के प्रति मानव-सेवा का आह्वान है| यह एक प्रेरणादायी पुस्तक है, जो विश्‍व में बदलाव लाने के लिए हर क्षेत्र के व्यक्‍ति को प्रेरणा देती है-चाहे वह विशिष्‍ट व्यक्‍ति हो या आम| सर्वप्रथम, इस पुस्तक में कंपनियों, संगठनों तथा व्यक्‍तियों द्वारा समस्याओं के समाधान और अपने आस-पास से लेकर समूचे विश्‍व तक लोगों का जीवन बचाने की दिशा में किए जा रहे असाधारण और नवीन प्रयासों की जानकारी दी गई है| इस पुस्तक में श्री क्लिंटन ने कुछ गंभीर एवं जटिल विषयों पर अपनी गहन व व्यापक दृष्‍टि डाली है| उन्होंने उस नन्ही लड़की की भूरि-भूरि प्रशंसा की है, जिसने 'बीच' से गंदगी, कूड़ा-करकट हटाया| वहीं ऐसे अरब-खरबपतियों की भी सराहना की है, जो छात्रवृत्ति के लिए धनराशि देते हैं तथा गरीब देशों को माइक्रो-क्रेडिट ऋण देते हैं| इस पुस्तक में दान के विभिन्न स्वरूपों को उजागर किया गया है| इनमें क्लिंटन ने परोपकार एवं मानव-सेवा की अनेक कथाओं को वर्णित किया है| अधिकांश कथाओं को सुखांत दरशाया गया है| यदि प्रत्येक व्यक्‍ति समय या धन का दान दे, मदद करे, तो हम एक शानदार और खुशहाल दुनिया का निर्माण कर सकते हैं| क्लिंटन कहते हैं-“हर किसी में कुछ-न-कुछ देने की क्षमता होती है| मुझे आशा है कि इस पुस्तक में वर्णित चरित्रों तथा कथाओं-उपकथाओं से जन-मानस की अंतरात्मा का विकास होगा| इसकी विषय-वस्तु पाठकों के हृदयों को छू लेगी|” पुस्तक का सार है कि नागरिकों की सक्रियता और सेवाभाव द्वारा विश्‍व को सहजता से बदला जा सकता है|