Logo

  •  support@imusti.com

Aakhiree Chitthi (आखिरी चिट्ठी)

Price: ₹ 200.00

Condition: New

Isbn: 9789380823454

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels And Short Stories,

Publishing Date / Year: 2012

No of Pages: 160

Weight: 295 Gram

Total Price: 200.00

    0       VIEW CART

आखिरी चिट्ठी’ प्रख्यात कथाकार रामदरश मिश्र की कुछ लंबी कहानियों का संग्रह है| ये कहानियाँ कहानी और उपन्यास के बीच एक पुल बनाती हैं| मिश्रजी ने छोटी कहानियाँ भी लिखी हैं| मझोले कद की भी लिखी हैं और दस के लगभग लंबी कहानियों का भी सृजन किया है| मिश्रजी का अनुभव-जगत् बहुत व्यापक है| यह अनुभव-जगत् छोटे जीवन-खंड का भी है और बड़े तथा संश्‍‍लिष्‍ट जीवन-खंड का भी| इन लंबी कहानियों में मिश्रजी ने अलग-अलग प्रकार के चरित्रों एवं उनसे संबद्ध विविध समस्याओं को रूपायित किया है| इनमें शहर और गाँव दोनों के परिवेश हैं| गाँव की अनुभव-संपदा लेकर निकले हुए मिश्रजी ने शहरी जीवन का भी सुख-दु:ख गहरे जिया है| इनकी कहानियों में ग्राम-परिवेश की मुख्यता रही है| शहरी जीवन की कहानियों में भी गाँव आता-जाता रहता है| परिवेश गाँव का हो या शहर का, मिश्रजी की कहानियाँ गहरे से गुजरती हैं| वे संवेदनाओं, सोच, समस्याओं और प्रसंगों के संश्‍लेष से एक ऐसा लोक रचती हैं, जो पाठकों को अपना लोक प्रतीत होता है| लेखक की प्रगतिशील दृष्‍टि व्यक्‍ति और समाज के सुख-दु:ख, संघर्ष, जिजीविषा, संबंधों और मानवीय राग को इस तरह रूपायित करती है कि सामंतीय और पूँजीवादी विसंगतियों का अनावरण होता है और जीवन-मूल्यों की छवियाँ दीप्‍त हो उठती हैं|