Logo

  •  support@imusti.com

Upanishadon Ki Kathayen (उपनिषदों की कथाएँ)

Price: ₹ 400.00

Condition: New

Isbn: 8188140988, 9788188140985

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Novels And Short Stories,Culture And Religion,

Publishing Date / Year: 2018

No of Pages: 192

Weight: 290 Gram

Total Price: 400.00

    0       VIEW CART

हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों ने शिष्यों को अपने समीप बैठाकर ज्ञान प्रदान किया, वही ज्ञान उपनिषद् बनकर प्रसिद्ध हुआ| उपनिषद् को वेदों का अंतिम भाग भी कहा जाता है-यानी वेदांत, अर्थात् ‘उपनिषद्’ वेदों में प्रतिपादित ज्ञान का सार है| उपनिषद् का सारा अनुसंधान इस प्रश्न में निहित है-‘वह कौन सी वस्तु है, जिसे जान लेने पर सबकुछ जान लिया जाता है?’ और विभिन्न उपनिषदों में इस प्रश्न का एक ही उत्तर दिया गया है और वह है ‘ब्रह्म’| उपनिषद् ज्ञान का अजस्र स्रोत हैं| इनमें ज्ञान और कर्म का महत्त्व प्रतिपादित किया गया है| चरित्र-निर्माण की शिक्षा दी गई है| पितृ-महिमा, अतिथि-महिमा, आत्मा, प्राण, ब्रह्म, ईश्वर आदि का सूक्ष्म विश्लेषण है| मुगल-कुमार दाराशिकोह तो इनसे इतना प्रभावित हुआ कि कुछ उपनिषदों का उसने फारसी भाषा में अनुवाद कराया| कहा जा सकता है कि उपनिषदों को समझे बिना भारतीय इतिहास और संस्कृति को नहीं समझा जा सकता| भारतीय संस्कृति में आदर प्राप्त सभी आदर्श उपनिषदों में देखे जा सकते हैं| प्रस्तुत पुस्तक में इन्हीं उपनिषदों की शिक्षा को कथात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि सामान्य पाठक भी इनका चिंतन-मनन कर ज्ञान अर्जित कर सकें|