Logo

  •  support@imusti.com

1000 Bihar Prashnottari (१००० बिहार प्रश्नोत्तरी)

Price: ₹ 300.00

Condition: New

Isbn: 9788177211283

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Other,Reference,

Publishing Date / Year: 2011

No of Pages: 160

Weight: 320 Gram

Total Price: 300.00

    0       VIEW CART

प्राचीन समय में भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था, वहीं बिहार को ‘ज्ञान की खान’-जहाँ ‘नालंदा’ तथा ‘तक्षशिला’ जैसे विश्वविद्यालय और चाणक्य जैसे आचार्य ज्ञान का वितरण करते थे| बिहार की पावन धरती अपने ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक वैभव, भौगोलिक संपन्नता, प्राकृतिक सुरम्यता, वन संपदा एवं जीव-जंतुओं की विविधता के कारण अनेक ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही है| प्रस्तुत पुस्तक में बिहार से संबंधित समस्त जानकारी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में दी गई है| पुस्तक को तैयार करते समय बिहार से संबंधित उन सभी विषयों को सम्मलित करने का प्रयास किया गया है, जिनके बारे में पाठकों को बहुत कम जानकारी है| प्रस्तुत पुस्तक में बिहार का इतिहास, राजनीतिक संरचना, भौगोलिक स्वरूप, उद्योग-धंधे, कृषि, वन, पयर्टन, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, पुरस्कार व सम्मान एवं खेलकूद इत्यादि से संबंधित एक हजार प्रश्न दिए गए हैं और हर प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है| ये एक हजार जानकारियाँ सीधे-सादे ढंग से भी दी जा सकती थीं, लेकिन इस स्थिति में पाठकों के अंदर उत्सुकता नहीं जागती और स्वयं उत्तर खोजने का आनंद भी उन्हें नहीं मिलता| यह विधि अधिक रुचिकर है| एक तरह से बिहार का विश्वकोश है यह प्रश्नोत्तरी पुस्तक|