Logo

  •  support@imusti.com

Vidyalayon Mein Yaun Shiksha (विद्यालय में यौन शिक्षा)

Price: ₹ 300.00

Condition: New

Isbn: 9789386231819

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: Other,

Publishing Date / Year: 2015

No of Pages: 208

Weight: 365 Gram

Total Price: 300.00

    0       VIEW CART

वर्तमान युवा पीढ़ी पर पाश्चात्य देशों का पड़ रहा प्रभाव यौन संबंधी मूल्यों में गिरावट ला रहा है| श्रेष्ठ भारतीय मूल्यों, जैसे-विषम लिंगी के प्रति सम्मान, जीवन-साथी व वैवाहिक जीवन का सम्मान, विवाह पूर्व एवं विवाहोत्तर यौन संबंधों की अवमानना आदि को पुन: जीवंत करने की आज महती आवश्यकता है| उच्च शिक्षा प्राप्ति की दौड़ एवं व्यवसाय में स्थापित होने की लालसा के परिणामस्वरूप विवाह की आयु में वृद्धि होने लगी है| इन कारणों से किशोर वर्ग विवाह पूर्व यौन संबंधों को सामान्य मानने लगा है| ये संबंध छोटी आयु में गर्भधारण, गर्भपात आदि के साथ-साथ अनेक यौन संक्रमित रोगों (जिनमें एड्स भी शामिल है) के कारण बन रहे हैं| इसलिए भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए मान्य यौन व्यवहार की सीमाओं के प्रति सच्ची आस्था उत्पन्न किया जाना आवश्यक हो गया है| हम अपने किशोरों को विद्यालय के स्तर पर ही ऐसी यौन शिक्षा प्रदान करें, जिससे वे दिग्भ्रमित न हों और भारतीय संस्कारों के अनुरूप यौन-जीवन जिएँ-इसी उद्देश्य से प्रस्तुत पुस्तक का प्रणयन हुआ है| यह कृति किशोरों, युवाओं एवं अन्य सामान्य पाठकों को यौन शिक्षा के संबंध में अनेकानेक महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ देती है|