Logo

  •  support@imusti.com

Sansar Ke Prasiddha Yuddha (संसार के सिद्ध युद्ध)

Price: ₹ 250.00

Condition: New

Isbn: 9788193397473

Publisher: Prabhat Prakashan

Binding: Hardcover

Language: Hindi

Genre: History,War And Terrorism,

Publishing Date / Year: 2013

No of Pages: 215

Weight: 370 Gram

Total Price: 250.00

    0       VIEW CART

युद्ध सभी राष्‍ट्रों की स्‍थायी प्रक्रिया रही है| व्‍यक्‍त‌ि, समाज, राज्‍य एवं राष्‍ट्र का अस्‍त‌ित्‍‍व संघर्ष एवं युद्ध पर ही आधारित रहा है| युद्ध का महत्त्व मानव सभ्यता, विज्ञान तथा तकनीकी विकास में सदैव से रहा है| जब से इतिहास आरंभ होता है तब से लेकर आज तक युद्ध अनवरत चलता आ रहा है और मानव अस्तित्व के रहने तक निरंतर चलता रहेगा| विश्‍व के इतिहास में कोई भी ऐसा क्षण नहीं रहा है जबकि युद्ध न हुआ हो| इसीलिए कहा जाता है कि युद्ध एक आवश्यक बुराई है| अत: युद्धों का अध्ययन शांति की परिकल्‍पना को साकार बनाने के लिए आवश्यक है| संसार के प्रसिद्ध युद्धों की प्रमुख घटनाओं, वास्तविक संघर्ष, तुलनात्मक सैन्य शक्‍ति, समरतांत्रिक फैलाव, कूट- योजना, समरतंत्र, शस्‍‍त्रास्‍‍त्रों, सिद्धांतों एवं सैन्य शिक्षाओं की मीमांसा करके जनसाधारण को युद्ध की जानकारी देकर शांति के प्रति जागरूकता पैदा करना इस पुस्तक का उद‍्देश्य है| वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति के कारण युद्ध का अध्ययन अत्यंत परिश्रम से किए जाने की आवश्यकता है; क्योंकि यह राज्य का एक महान् कार्य है, जीने व मरने का क्षेत्र है तथा सुरक्षा व विनाश का मार्ग है| यदि भविष्‍य को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण रखना है, तो युद्ध को विस्तृत रूप में समझना होगा| आज की आवश्यकता, आनेवाली पीढ़ियों की सुरक्षा एवं सुख-शांति के लिए उपयोगी यह पुस्तक निस्संदेह अध्ययन, अध्‍यापन एवं संग्रह के योग्य है| इसमें ससार के समस्त ज्ञात युद्धों (महाभारत काल तक) को समाहित किया गया है|