Rom Rom Mein Ram (रोम रोम में राम)

By Rajendra Arun (राजेंद्र अरुण)

Rom Rom Mein Ram (रोम रोम में राम)

By Rajendra Arun (राजेंद्र अरुण)

$12.95

$14.25 10% off
Shipping calculated at checkout.

Click below to request product

Specifications

Print Length

260 pages

Language

Hindi

Publisher

Prabhat Prakashan

Publication date

1 January 2008

ISBN

8173150710

Weight

425 Gram

Description

रोम रोम में राम हनूमान सम नहिं बड़ भागी| नहिं कोउ राम चरन अनुरागी|| शिवजी कहते हैं कि हनुमान के समान न तो कोई बड़भागी है और न राम के चरणों का अनुरागी| यह कथन बड़ा गहरा है| कुछ लोग सोचते हैं कि अच्छा खा-पीकर, खूब धन कमाकर, बड़ा मकान बनवाकर आदमी भाग्यशाली हो जाता है| लेकिन क्या यही मनुष्य का चरम लक्ष्य है? क्या ऐश्वर्य उसे धन्य करने की शक्ति रखता है? हनुमान ‘राम-काज’ करके बड़भागी बन गये थे| वास्तव में इस संसार में ‘विद्यावान्, गुणी, अतिचातुर’ लोग बड़ी मुश्किल से ‘राम-काज’ करने के लिए आतुर होते हैं| प्राय: आदमी कुछ खूबियों को पाकर अपनी तिजोरियाँ भरना चाहता है, नाम कमाना चाहता है, अपना साइनबोर्ड हर जगह लगवाना चाहता है| दूसरे के हित की कामना करने का तो उसे खयाल भी नहीं आता| इस तरह के काम उसके हिसाब से ‘मूर्ख’ करते हैं| कीचड़ में सने चिन्तन के इस चक्के को हनुमान ने सही दिशा में मोड़ा| बेजोड़ प्रतिभा और अतुलित बल के कुबेर होते हुए भी उन्होंने स्वार्थ के लिए उसका उपयोग कभी नहीं किया| साधारण मनुष्य में यदि विद्या, गुण या चतुराई में से कोई एक थोड़ा भी आ जाए तो वह ऐंठकर चलने लगता है| पर हनुमान सर्वगुण-सम्पन्न होकर भी सेवक ही बने रहे| आज के संसार को पहले से कहीं अधिक सेवा की, भक्ति की जरूरत है| और इसके सबसे बड़े आदर्श और प्रेरणापुरुष हैं हनुमानजी| प्रस्तुत पुस्तक ‘रोम रोम में राम’ में हनुमान के महिमामय चरित्र का गहन, ललित और मोहक अंकन हुआ है|


Ratings & Reviews

0

out of 5

  • 5 Star
    0%
  • 4 Star
    0%
  • 3 Star
    0%
  • 2 Star
    0%
  • 1 Star
    0%